गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की से छेड़छाड़ : अलगाववादी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

by
गढ़शंकर, 10 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की खबर से क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के पीछे व हाथ को कटर मशीन से क्षतिग्रस्त करने का प्रयास कर रहा है तथा इस वीडियो में अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू समाज में जहर फैलाने का प्रयास कर रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। इस संबंध में एसएचओ महिलपर गगनदीप सिंह सेखों से बात की तो उन्होंने बताया कि कुलवंत सिंह भूनो के बयान अनुसार कार्रवाई करते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वर्गीय जितेंद्र कुमार बप्पी आढ़ती जी की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग 25 जून को

गढ़शंकर : पिछले दिनों समाजसेवक जितेंद्र कुमार बप्पी आढ़ती जी जी का संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया था। जिस कारण पूरे परिवार को गहरा आघात लगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके...
article-image
पंजाब

बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई धार्मिक शब्दावली

चंडीगढ़ : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब से संबंधित बेअदबी मामलों की जांच को धार्मिक संवेदनाओं के अनुरूप बनाने के लिए पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) ने एक नई पहल शुरू की है।...
article-image
पंजाब

कोरोना नियमों की अवहेलना करते हूए गढ़शंकर के सिंबली गांव में खुला सरकारी स्कूल टीचर पढ़ा रहे बच्चों को

 गढ़शंकर – एक तरफ सरकार तेजी से फैल रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मिनी लॉक डाउन का आदेश पारित कर रही है जिसके चलते अस्पताल, दवा, फल व सब्जियों की...
article-image
पंजाब

7 रुपए खर्च किए और 1 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम...
Translate »
error: Content is protected !!