गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर आज यहां गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में शीश नवाया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षाओं का वर्तमान में भी विशेष महत्व है और लोगों से आग्रह किया कि इन शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक व पहले सिख गुरु गुरुनानक देव जी समाज के कमजोर वर्गाें के उत्थान के लिए जीवन भर अथक प्रयास करते रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि प्रदेश सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की है जिसके तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपयुक्त समय पर कांग्रेस पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से परामर्श के उपरांत मंत्रिमण्डल के विस्तार का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की गई है। इसके तहत युवाओं को आय का साधन प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत परिवहन विभाग को लगभग 70 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे योजना के प्रति लोगों का सकारात्मक रवैया प्रदर्शित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण के तहत कृषि क्षेत्र में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए योजना लाई जाएगी।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ के तहत करसोग के अनाथ बच्चों को घर बनाने के लिए प्रदान की तीन-तीन बिस्वा जमीन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार अब उन बच्चों के लिए ममता की नई मिसाल बन गई है, जो बचपन में ही अपने माता-पिता के साये से महरूम हो चुके हैं। राज्य सरकार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सरकार 60 दिनों के भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी , हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए : मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला : प्रदेश के युवाओं को सरकार 60 दिनों भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी। प्रदेश हित में सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी, एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रोहित राणा । ऊना  : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना उपमंडल स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रण की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी (आधार सत्यापन)...
Translate »
error: Content is protected !!