गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

by

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की

बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर विद्यार्थियों ने पीजीआई के ऑडिटोरियम में हेल्थ केयर सेक्टर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
स्कूल की अध्यापिका दीपिका ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न हेल्थ केयर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अंगदान, रक्तदान, पीजीआई में चल रहे तरह-तरह के डिपार्मेंट, सेवाओं के बारे में बताया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को पीजीआई के परिसर में चल रही तरह-तरह की ओपीडी, लैब का भ्रमण कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पीजीआई के समस्त स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को गाइड किया। मुख्य तौर पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय, नोडल ऑफिसर राजीव चौहान , एडमिन ऑफिसर आशीष शर्मा व भारती ने संस्थान की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बच्चों को तरह-तरह की पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
अंत में पीजीआई के निदेशक विवेक लाल ने बच्चों से बात की और उन्हें भावी भविष्य में समय प्रबंधन व अनुशासन में रहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कैप्शन -पीजीआई में भ्रमण के दौरान स्कूल के विद्यार्थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव : सभी छात्रों को मिलेगा समान प्रश्न पत्र

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दीपावली से पहले छात्रों के लिए एक बड़ा उपहार दिया है। बोर्ड ने अपनी परीक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए अब सभी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुन्नी अस्पताल को स्तरोन्नत कर 100 बिस्तर क्षमता करने की घोषणा : मुख्यमंत्री ने सुन्नी में 174 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के सुन्नी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने दशहरा के उपलक्ष्य पर आए देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!