गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

by

ऊना, 20 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 71 आपदा मित्रों ने भाग लिया।
जिला उपायुक्त ऊना द्वारा इन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भी प्रदान की जाएगी। आपदा मित्र गृह रक्षा विभाग के साथ मिलकर आपातकाल परस्थितियों में प्रशासन की सहायता करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन को समुदाय में धरातल स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। जब कोई आपदा आती है तो किसी भी सरकारी मशीनरी और बाहरी सहायता से पहले प्रभावित समुदाय के स्वयंसेवक आमतौर पर बचाव एवं राहत कार्यों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने हेतु उपलब्ध होते हैं। आपदा प्रतिक्रिया में स्वयंसेवकों की सहायता से जान माल के नुक्सान को कम किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसा: सड़क धंसने से पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल, 3 महिलाओं की हालत गंभीर

एएम नाथ । मंडी ।  मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुंदरनगर उपमंडल के भवाणा क्षेत्र में सड़क धंसने की वजह से एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बगेहड़ा और जंगलबैरी में आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरुक

हमीरपुर 07 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमेशा ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं: अपराजिता चंदेल

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गाहली पंचायत मंे आयोजित किया महिला दिवस नादौन 13 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित : 75 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 16 प्रदेश उपाध्यक्ष और 23 महासचिव नियुक्त

शिमला, 6 अक्तूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में...
Translate »
error: Content is protected !!