गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः वीरेंद्र कंवर

by

ऊना 6 अगस्त 2022- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर कोटला कलां, अप्पर कोटला कलां, अजनोली, डंगोली, नारी, चलोला, लोअर बसाल, अप्पर बसाल, नंगल सलांगडी, संझोट, धमांदरी, डठवाड़ा, बडसाला, पनोह तथा भलोला इत्यादि गांवों की 110 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ऊना जिला में 23 हजार से अधिक गृहिणियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 हजार लाभार्थी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हैं। जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने 3 लाख 25 हजार महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दिया है तथा रसोई को धुएं से मुक्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, जिससे समाज को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है। बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष कर दी है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा माफ किया गया है। इसके अतिरिक्त 125 यूनिट तक बिजली फ्री कर दी है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बिल भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराए को 7 रुपए से घटाकर 5 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी फैसलों से किसानों, कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।
इस अवसर पर ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल व उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा व निरीक्षक रजनी कालिया, कमल गैस एजेंसी के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, विभिन्न गांवों से आई लाभार्थी महिलाएं तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की मनाली के होटल में रेड : चिट्टे के साथ पंजाब, यूपी और कोलकाता के 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार

एएम नाथ : कुल्लू । मनाली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माल रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों-शिल्पकारों के आर्थिक स्वावलंबन में चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट निभाएगा अहम भूमिका : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बयाल -2 प्रोजेक्ट के तहत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के विशेषज्ञों ने प्रदान की जानकारी पदम श्री विजय शर्मा ने भी साझा किए अपने अनुभव एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर फायरिंग…लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

  डबवाली । हरियाणा के डबवाली स्थित सावंतखेड़ा गांव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार (5 अगस्त) को फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद मूसेवाला की...
Translate »
error: Content is protected !!