गौवंश कल्याण के लिए गौ सेवा आयोग प्रतिबद्धः अशोक कुमार सिंगला

by

होशियारपुर, 28 मईः पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन  अशोक कुमार सिंगला ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कैटल पाउंड फलाही (सरकारी गौशाला) की बेहतर देखभाल एवं संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौवंश की भलाई हेतु हरसंभव कदम उठाए जाएंविशेषकर उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं एवं चिकित्सा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।  इस मौके पर उनके साथ पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य व मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, आयोग के सदस्य अमित जैन, मार्किट कमेटी मोहाली के चेयरमैन गोबिंदर मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार व एस.डी.एम गुरसिमरजीत कौर भी मौजूद थे। बैठक से पहले आयोग के चेयरमैन व सदस्यों ने कैटल पाउंड फलाही (सरकारी गौशाला) का दौरा किया व गौशाला में रह रहे गौवंश की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उनकी देखभाल एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

      बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने गौशालाओं के संचालनसरकार की नीतियों एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जिला प्रशासन को गौ सेस संबंधी प्राप्त राजस्व का सही उपयोग करने हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा  संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और गौशालाओं में आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। आयोग के चेयरमैन ने समाज के प्रत्येक नागरिक से गौ सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को सुदृढ़ करने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने दानदाताओं एवं पशुप्रेमियों से आग्रह किया कि वे गौशाला में योगदान देंताकि गौवंश की देखभाल में कोई कमी न आए। पंजाब गौ सेवा आयोग निरंतर प्रयासरत है कि राज्य की गौशालाओं को बेहतर बनाया जाए एवं पशुओं को उचित देखभाल मिले। आयोग इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और भविष्य में भी सुधारों के लिए तत्पर रहेगा

      आयोग के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला व सदस्यों ने बताया कि कैटल पाउंड का दौरे के दौरान गौवंश के पीने के पानी, पौधारोपण, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कुछ कमियां पाई गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार ने आयोग के चेयरमैन व सदस्यों को विश्वास दिलाया कि सभी कमियों को जल्द दूर कर आयोग की इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड फलाही में गौवंश की देखभाल व सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर डी.डी.पी.ओ संदीप सिंह, सहायक डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. अवतार सिंह, नोडल अधिकारी कैटल पाउंड फलाही चंदप्रीत सिंह, डा. अच्छर सिंह, गौ सेवक लक्ष्मी मित्तल, हरजिंदर सोनी, सोनी, नरेश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा साहिब कंग माई की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु एक लाख रुपए का योगदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समजसेवी व धार्मिक संस्थाएं लगातार प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा साहिब कंग माई के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर...
article-image
पंजाब

आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी पंजाब सरकार देने में आनाकानी कर रही : नवजोत सिद्धू ने राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात क्र लगाया आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू सोमवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर, एक्साइज के साथ-साथ...
article-image
पंजाब

अफ्रीकी महिला समेत 4 गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश …ISI कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा पाया गया है। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों...
article-image
पंजाब

पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या : तीन युवकों ने की फायरिंग

होशियारपुर :  दधियाना गांव के पूर्व सरपंच संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसड़का में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े  पूर्व सरपंच संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!