ग्रिफ्तार : चरस 10 हजार की एक लाख में बेचता था

by

कुल्लू : हरियाणा की पानीपत नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्कर को बंजार बस अड्डा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखीराम के रूप में हुई है। आरोपी ने चरस बेचकर मिले 1.5 लाख रुपए में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 2 हजार रुपए आरोपी सुखीराम के कब्जे से बरामद करके उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
SI संदीप ने बताया आरोपी लोगों से 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से नशा खरीद लेता था, जिसे वह विभिन्न नशा तस्करों को 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता था।
पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जून माह में जीटी रोड पर फ्लोरा कट के सामने नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार सवार सोनीपत के सलीमसर माजरा निवासी नशा तस्कर राजेश व राजेंद्र को 1 किलो 600 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया था।
एंटी नारकोटिक्स सेल टीम इंचार्ज एसआई संदीप ने बताया कि आरोपियों से बरामद चरस को कब्जे में लेकर औद्योगिक सेक्टर-29 थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों से गहनता से पूछताछ में उक्त नशा तस्कर सुखीराम निवासी चाहड़ी कुल्लू हिमाचल प्रदेश का नाम सामने आया, जिस्से उन्होंने डेढ़ लाख रुपए में चरस खरीद कर लाने की बात स्वीकारी थी। आरोपी राजेश व राजेंद्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी नशा तस्कर सुखीराम की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई भारी कमी

सरकार के सड़क सुरक्षा सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित राणा।  ऊना :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव्या कार्यक्रम के तहत 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से आकांक्षी जिला चंबा में नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुथान में 400 निराश्रित बच्चों, महिलाओं, वृद्वजनों को मिलेगा आश्रय: शांडिल

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने सुखाश्रय परिसर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा बोले, साढ़े आठ करोड़ की लागत से कामकाजी महिलाओं के सखी निवास भी हो रहे निर्मित राकेश शर्मा / ज्वालामुखी/तलवाड़ा :...
Translate »
error: Content is protected !!