घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

by
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कांग्रेस नेत्री हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और जेवर भी बरामद हुए हैं।
करीब एक साल से जानते थे सचिन को जानती थी हिमानी 
हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर जाता था और वहीं रहता था। हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सचिन ने मोबाइल चार्जर के तार से कांग्रेस नेत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कांग्रेस नेत्री का शव एक मार्च की सुबह हरियाणा के रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में मिला था। राहगीरों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोला तो उसमें एक सूटकेस था। आरोपी बस में बैग लेकर बस स्टैंड पर पहुंचा।
इस तरह हुई थी दोस्ती
प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बहादुरगढ़ के सचिन और  हिमानी की एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बन गए। हिमानी ने संबंधों का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए यह बात सामने आ रही है कि हिमानी ने सचिन को ब्लैकमेल किया। यह भी कहा जा रहा है कि हिमानी को कई लाख रुपये दिए गए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी ने यह भी बताया कि 2 मार्च को निकाय चुनाव होने से पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था।
इस तरह की हत्या
हिमानी बार-बार सचिन से पैसे मांग रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाया, लेकिन हिमानी नहीं मानी। इस पर उसने घर में ही हिमानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बहादुरगढ़ के कनौदा गांव स्थित अपनी दुकान पर चला गया। फिर वह दोबारा हिमानी के घर आया और शव को सूटकेस में भरकर ले गया। वह सूटकेस को पहले रिक्शा से और फिर बस से सांपला स्टैंड ले गया। सचिन शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

500 करोड़ का शराब घोटाला:​​​​​​​सुखबीर बादल बोले-एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच हो

चंडीगढ़ : पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी की आड़ में 500 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। यह दावा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने किया। चंडीगढ़ में सुखबीर ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चारों लोकसभा सांसदों पर भारी बारिश से आई आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप : 4 सांसदों में उनकी अपनी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से है सांसद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के चारों लोकसभा सांसदों पर आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया है और कहा कि केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा...
article-image
पंजाब

सिद्धू ने कहा … कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो – आम आदमी पार्टी को चार राज्यों के चुनाव में आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले

चंडीगढ़ :  पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जहां गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी से...
Translate »
error: Content is protected !!