घर में घुसकर मारी पांच गोलियां : जिम मालिक की हत्या, सात माह पहले विदेश से लौटा था

by

तरनतारन: थाना सदर पट्टी के गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव घरियाला करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले ही गांव लौटा था और जिम चलाता था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए। रणजीत अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। आरोपियों ने रिवाल्वर से उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शरीर पर पांच गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे। रणजीत के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर घर में ही किया नजरबंद : खैहरा ने कहा पंजाब में माहौल पाकिस्तान जैसा

  चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में वहीं के सांसद और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एमपी सिमनरजीत सिंह मान पुलिस हिरासत...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 12वां विशाल भंडारा 25 जून से शुरू

गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय निवासियों के सहयोग से 25 जून को होशियारपुर रोड पनास्प गोदाम के पास श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर...
article-image
पंजाब

माताओं को अपने बच्चों को नशे के खतरों से बचाने के लिए सशक्त बनाने की पहल – पंजाब लिट फाउंडेशन ने नशे के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ‘मदर्स अगेंस्ट ड्रग्स’ पहल की शुरुआत की

होशियारपुर,15 सितंबर :   पंजाब में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए पंजाब लिट फाउंडेशन ने ज़िला प्रशासन व जिला पुलिस के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी पहल ‘मदर्स...
article-image
पंजाब

14 नवंबर को ग्रीन विलेज वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल दुारा लगाया जाएगा खूनदान कैंप

गढ़शंकर: ग्रीन विलेज वैल्फेयर सुसायिटी बीनेवाल दुारा जिला रैड क्रास सुसायिटी की अगुआई में शहीद करतार सिंह सराभा को समर्पित दूसरा खून दान कैंप श्री विशवकर्मा मंदिर अड्डा झूगियां में 14 नवंबर को लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!