चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज सेक्टर-43 में 400 KVA क्षमता के नए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया।

यह महत्वपूर्ण कदम 11 जून 2026 को वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रेमलता की पहल पर आयोजित बैठक के बाद उठाया गया है। बैठक में CPDL के डायरेक्टर अरुण वर्मा, एक्सियन जसविंदर सिंह, जीएम मित्रा एवं एसडीओ सत्येंद्र सिंह ने सेक्टर-43 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की थी।
बैठक में आरडब्ल्यूए प्रधान राजेश राय, अशोक पराशर, सर्वप्रकाश शर्मा, लोकेश चोपड़ा, अवतार सिंह तथा नीतू कौशल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इस दौरान CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निवासियों को भरोसा दिलाया था कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
डायरेक्टर अरुण वर्मा ने अपने वादे को पूरा करते हुए आज नए 400 KVA ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य शुरू करवा दिया, जिससे सेक्टर-43 के निवासियों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
सेक्टर-43 आरडब्ल्यूए ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमलता तथा CPDL डायरेक्टर श्री अरुण वर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह सकारात्मक सहयोग क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी गेस्ट हाउस में आम जनता की Entry…. ऑनलाइन होगी Booking : ₹3,000 में हिमाचल के सरकारी गेस्ट हाउस

रोहित जसवाल।  शिमला: हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरे अब आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कमरे का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ : एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

शिमला, 27 जून – महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डर से कांपता बच्चा –“आंटी, कृपया मत करो!” यौन शोषण 28 वर्षीय महिला ने किया !

पश्चिम बंगाल :  यहां एक ओर लड़कियां यौन अपराधों का शिकार हो रही हैं, जो पहले ही सहन करना असहनीय है, वहीं अब लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों की संख्या भी बढ़ रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!