चंद्रशेखर मंदिर साहू में की पूजा-अर्चना में विधायक नीरज नैय्यर ने की पूजा-अर्चना : मंदिर के गुंबद निर्माण के लिए तीन लाख की राशि देने का किया ऐलान

by

 

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत साहू पदर में स्थित प्रसिद्ध- ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूजा-अर्चना कर जिला वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए नीरज नैय्यर ने कहा कि चंद्रशेखर मंदिर भगवान शिव जी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां समस्त जिला वासियों की भावनाएं प्रत्यक्ष रूप से महादेव भोलेनाथ के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष मंदिर में आयोजित होने वाले जातर मेल को प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तरीय मेला घोषित किया है जो हम समस्त जिला वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इसकी शुभकामनाएं भी दी।
विधायक ने भगवान चंद्रशेखर मंदिर के मंदिर के गुंबद निर्माण के लिए 3 लाख रुपए और चंद्रशेखर भजन मंडली को बीस हज़ाए रुपए देने की घोषणा की।
इस दौरान चंद्रशेखर मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी के साथ विधायक का स्वागत किया तथा साहू जातर मेल को जिला स्तरीय बनने पर उनके सफल प्रयास के लिए आभार भी जताया।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, प्रधान ग्राम पंचायत साहू पूजा शर्मा, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लियाकत अली, अधिवक्ता कपिल भूषण, अध्यक्ष मंदिर कमेटी अदीप चौना व महालेखाकार भानु सूर्य सहित
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड उड़ान मेला का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारम्भ : शिमला में लिफ्ट के समीप शिमला हाट का भी निर्माण किया जायेगा जहाँ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की विक्री करेंगी – अनिरुद्ध सिंह

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान – अनिरुद्ध सिंह शिमला, 20 सितंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण आज से, पंचायत प्रतिनिधि करें प्रेरितः डीसी

ऊना – कोरोना की रोकथाम के लिए आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला  – शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 139 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 0-1 वर्ष में प्रथम स्थान पर शगुन, द्वितीय स्थान पर...
Translate »
error: Content is protected !!