चंबा में 202 रूट घटकर 115-120 पर सिमटे, 222 की जरूरत और 49 मैकेनिकल स्टाफ से चल रहा काम

by

पुराने टायरों के ढेर से कबाड़ बना एचआरटीसी वर्कशॉप, जय सिंह ने खोली सरकार की पोल

एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले के बहाने चंबा पहुंचकर जनता का स्वागत स्वीकार करने के बाद अब कांग्रेस नेताओं का सवालों से बचकर निकलने का सिलसिला अधिक देर नहीं चलेगा। यह बात भाजपा नेता जय सिंह ने रविवार को पोल खोल अभियान के तहत परिवहन निगम वर्कशॉप का ग्राउंड निरीक्षण करने के बाद कही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर शून्य साबित हो रही है और चंबा की परिवहन व्यवस्था इसकी जीती-जागती तस्वीर है।
जय सिंह ने कहा कि मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चंबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन जनता की मूलभूत समस्याओं और एचआरटीसी की बदहाल व्यवस्था पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का विभाग उपमुख्यमंत्री के पास है, बावजूद इसके चंबा में बसों और कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि चंबा के लिए दो लॉट में नई बसें उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। यदि 15 अगस्त तक चंबा के लिए नई बसों की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में कांग्रेस नेताओं का काले झंडों के साथ जोरदार विरोध किया जाएगा।
जय सिंह ने कहा कि बसों के लगातार खराब होने, मैकेनिकल स्टाफ और कलपुर्जों की कमी के चलते निगम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले चंबा में करीब 202 रूटों पर बसें संचालित होती थीं, लेकिन बसों की कमी के कारण अब केवल करीब 115 से 120 रूट ही सुचारू रूप से चल पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन रूटों को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए करीब 222 मैकेनिकल कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में महज 49 कर्मचारी ही व्यवस्था संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी के बीमार पड़ने या आपातकालीन अवकाश पर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार कर्मचारियों को अपने जरूरी घरेलू कार्य छोड़कर ड्यूटी पर पहुंचना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े बस बेड़े की जिम्मेदारी महज एक हेड मैकेनिक के सहारे है। इसके अलावा 17 जूनियर टेक्निकल कर्मचारियों समेत अन्य स्टाफ से काम चलाया जा रहा है। 32 चालक और 32 परिचालकों के पद खाली पड़े हैं। वहीं पूरे बस बेड़े के लिए केवल तीन टायरमैन उपलब्ध हैं।


ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान जय सिंह ने वर्कशॉप परिसर की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुराने टायरों के ढेर के कारण पूरा परिसर कबाड़ में तबदील हो चुका है और जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए केवल एक चंबा डिपो पर निर्भरता परिवहन व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
जय सिंह ने कहा कि वर्ष 1999 में चुवाड़ी में सब-डिपो खोलने की घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई। इसके कारण लोगों को लुधियाना, जम्मू और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के लिए पठानकोट से बस पकड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यदि चंबा में एक और डिपो खोला जाता है तो बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी के कुमार पंचायत को जाती हुई बस में लगी आग

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पांगी से कुमार पंचायत को जाते समय चलती बस में अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बस सवारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी, अमित शाह-राजनाथ हो गए खड़े : क्या कह दिया था ऐसा राहुल गाँधी ने

 नई दिल्ली  :  लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष और सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने अपने करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों तथा जालसाजी से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग महत्वपूर्ण : अमित मैहरा

विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर – डीसी राघव शर्मा

ऊना, 26 अगस्त – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!