चम्बा के भरमौर में जिंदा जला मजदूर : लाहल गांव में दो मंजिला मकान राख

by
एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत खणी के लाहल गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। मृतक जम्मू-कश्मीर का बताया जा रहा है, जो अन्य लोगों के साथ मजदूरी के लिए यहां रह रहा था। बहरहाल सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड समेत पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया है। आरंभिक तौर पर आग लगने की बजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। खबर की पुष्टि तहसीलदार भरमौर तेज सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार लाहल गांव में स्थित एक पुराने स्लेटपोश मकान में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मकान आग की लपटों से घिर गया, जिस पर मकान के भीतर लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई, जबकि एक व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। उधर, मकान में आग लगने का पता चलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए । इस बीच खड़ामुख स्थित फायर सब-स्टेशन से भी एक टीम मौके पर पहुंच गई। नतीजतन फायर बिग्रेड समेत स्थानीय लोग भी मौके पर आग बुझाने में जुट गए । इधर, तहसीलदार भरमौर तेज सिंह ने बताया कि लाहल गांव में एक मकान में लगी आग की जद में आकर एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई है। इस मकान में जम्मू-कश्मीर से संबंध रखने वाले लोग किराए पर रह रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

ऊना, 7 अक्तूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस : 3 अगस्त को होंगी अहम गवाहियां

बठिंडा :  किसान महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। बठिंडा की अदालत ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच...
Translate »
error: Content is protected !!