चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

by

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।

इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके जेठ के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने प्रेम संबंधों में आ रही रुकावट को खत्म करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान गढ़सरनाई निवासी मदन के रूप में हुई है, जो एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। शुरुआती तौर पर परिवार और पत्नी ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को घटनास्थल और परिस्थितियों में कई ऐसी बातें मिलीं, जिन्होंने जांच की दिशा बदल दी।

मां को हुआ था हत्या का शक

थाना सेक्टर-13-17 पुलिस के अनुसार, 8 जून को मदन की मां केला देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 जून की रात उनके बेटे का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके सिर से खून निकल रहा था और गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। हालांकि परिवार के कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे थे, लेकिन मां ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सबूत जुटाने लगी।

पत्नी और भतीजे पर गया पुलिस का शक

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पिंकी और परिवार के ही युवक विशाल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में दोनों के बयानों में भी कई विरोधाभास सामने आए। बुधवार को पुलिस ने पिंकी से सख्ती से पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लगातार सवालों के बाद वह टूट गई और पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। इसके बाद विशाल को भी हिरासत में लिया गया।

प्रेम संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिंकी और विशाल के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। बताया गया कि मदन शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी दौरान पिंकी की बातचीत विशाल से बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद मदन को दोनों पर शक होने लगा। इसके चलते घर में विवाद बढ़ने लगे और मदन ने कई बार विशाल से भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि इसी के बाद दोनों ने मदन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

खीर में मिलाई नींद की गोलियां

जांच में सामने आया कि विशाल पहले से नींद की गोलियां और कीटनाशक दवा लेकर आया था। 7 जून की रात पिंकी ने मदन को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। रात करीब साढ़े बारह बजे विशाल छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। दोनों ने मिलकर मदन को चारपाई तक पहुंचाया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। योजना थी कि नशे की हालत में उसे कीटनाशक पिलाकर मौत को आत्महत्या जैसा दिखाया जाए। लेकिन जब मदन ने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया।

विरोध करने पर लोहे की छड़ से हमला

पुलिस के मुताबिक, मदन ने कीटनाशक पीने से इनकार किया और विरोध करने लगा। इस पर विशाल ने लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी जब वह जिंदा था, तब दोनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया। हत्या के बाद पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई ताकि किसी को शक न हो।

एक आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी पिंकी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं विशाल को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। बुलेट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र,  ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता का बनेगा विद्युत उपकेंद्र रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं 1260 लाख :...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एनएसएस वॉलंटियर्स ने गुरदासपुर के केशोपुर मियानी वेटलैंड में तीन दिन का लगाया नेचर कैंप

गढ़शंकर।  पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ के जॉइंट डायरेक्टर साइंस एंड एनवायरनमेंट आउटरीच की तरफ से एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के इको क्लब को...
Translate »
error: Content is protected !!