चिट्टा बरामदगी मामले के होशियारपुर से जुड़े तार : होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

by
हमीरपुर :  हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों मामले में पकड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह सभी आरोपी नशे की तस्करी की चेन में संलिप्त बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। यहां से आरोपियों को अदालत ने 26 मई तक पुलिस रिमांड में भेजा है। गौर हो कि 18 मई को साहिल गौतम निवासी गांव तलाओ डाकघर फतेहपुरए तहसील सरकाघाट जिला मंडी को 5.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, 20 मई को हिमपाल उर्फ काकु गांव धरवासडा ढलवाण तहसील बल्द्वाडा जिला मंड़ी, पंकज उर्फ बोटी गांव व तहसील बड़सर और कुलदीप कुमार उर्फ अजु निवासी मसियाणी ढलवाण, तहसील बल्द्वाडा से 06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 13000 रुपये की राशि बरामद की थी।  दोनों मामलों में प्रारंभिक जांच में निकिता और स्थानीय कई लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। इसके अलावा क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई में संलिप्त कई आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इन आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। दरअसल इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है। जांच प्रभावित न हो और यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकें, इसके लिए ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। माना जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी तस्करी के काले कारोबार में लंबे समय से डटे हुए थे। ऐसे में यह आरोपी पुलिस की रडार पर थे।
संजय उर्फ बौंटा ड्रग टेस्ट में निकला पॉजिटिव, केस दर्ज
थाना भोरंज की पुलिस टीम की ओर से नशे की संदिग्ध अवस्था में संजय कुमार उर्फ बौंटा पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव जाहू खुर्द, डाकघर जाहू, तहसील भोरंज ड्रग टेस्टिंग किट में पॉजिटिव पाया गया हे। थाना भोरंज में उपलब्ध रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई, जिसमें उसका परिणाम पाजिटिव पाया गया। उसका रक्त नमूना आरएफएसएल मंडी को भी भेजा जा रहा है। प्रारंभिक तथ्यों, परीक्षण परिणाम एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त संजय कुमार उर्फ बौंटा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
मामले में एक युवती और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत ने 26 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से...
article-image
पंजाब

महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड : तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

मलेरकोटला :पंजाब के मलेरकोटला  में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक  विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे ने जहर निगल लिया। मृतकों की पहचान...
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमोंटन में पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बठिंडा : कनाडा के एडमोंटन में कार में बैठे दो पंजाब के दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि यह...
article-image
पंजाब

दशहरे के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को एम.पी तिवारी ने किया सम्मानित

मोरिंडा, 15 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक दशहरे के अवसर पर मोरिंडा में कबड्डी टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित...
Translate »
error: Content is protected !!