चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सभी दें योगदान : रामचंद्र पठानिया

by
16 दिसंबर को हमीरपुर में मैगा वॉकथॉन में भाग लेने की अपील की, लुद्दर महादेव स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे ईनाम
एएम नाथ। भोरंज 05 दिसंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए रामचंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं, जिससे इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। विधायक ने भोरंज के सामान्य परिवारों के बच्चों को जेईई, नीट और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर की सभी मुख्य सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है। हमीरपुर मेें बस स्टैंड और मेडिकल कालेज का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ये सभी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की देन हैं।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए रामचंद्र पठानिया ने कहा कि नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान आरंभ किया है। सभी लोगों को इस अभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री हमीरपुर में मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे। इसमें भोरंज क्षेत्र से भी अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं को भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर 11 दिसंबर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भोरंज क्षेत्र से भी हजारों लोग भाग लेंगे।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों की सराहना करते हुए रामचंद्र पठानिया ने इन बच्चों के लिए अपनी ओर से 5100 रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय बनयाल, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र अबरोल, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष पूनम कुमारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में प्रो. राम कुमार ने किया लगभग सवा करोड के विकास कार्याें का भूमिपूजन

ऊना, 18 दिसंबर – एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने गत दिवस ग्राम पंचायत पंडोगा में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 8 संपर्क मार्गाें और 30 लाख से तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन-स्टॉप सेंटरों में 156 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी : 16,695 रुपए मिलेगा वेतन

एएम नाथ। शिमला। महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने प्रदेश में संचालित होने वाले वन-स्टॉप सेंटरों के लिए आउटसोर्स आधार पर 156 पदों को भरने की अधिसूचना जारी की है। इन पदों को निर्धारित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
Translate »
error: Content is protected !!