चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्र के उपयोग से भाजपा सरकारकतरा क्यों रही : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

पणजी, 19 जनवरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नीत केंद्र सरकार से पूछा कि वह ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने से क्यों कतरा रही है।  दक्षिण गोवा के बेनौलिम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि उन्होंने संसद में ईवीएम का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने पूछा, ”मैंने पूछा था कि ऐसा क्यों है कि जब भी कोई पार्टी ईवीएम के खिलाफ बोलती है, तो भाजपा इन मशीनों के समर्थन में आ जाती है? अगर उन्हें ‘मोदी लहर’ पर भरोसा है, तो वे ईवीएम का समर्थन क्यों करते हैं?” मान ने कहा, ”इसका मतलब है कि कुछ तो है…अन्यथा वे ईवीएम का समर्थन क्यों करेंगे? अगर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा है, तो उन्हें मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने दें।” उन्होंने दावा किया कि ईवीएम की दक्षता को लेकर संदेह जताये जा चुके हैं। मान ने कहा, ”यह मैं नहीं कह रहा हूं। यह आम लोग कह रहे हैं…भगवान देख रहा है।”

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ‘काम की राजनीति’ कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि उनकी पार्टी का शब्द ”गारंटी” दूसरों ने ”चुरा” लिया है। उन्होंने कहा, ”वे (सत्ता में बैठे लोग) हमें धमकी देते हैं कि वे हमें जेल में डाल देंगे। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास (आप नेताओं के खिलाफ) कोई सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें (कार्रवाई करने के लिए) आना होगा क्योंकि उन्हें अपने आकाओं से ऐसे आदेश मिले हैं।” मान ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”हमने पिछले 20 महीनों में 40,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। पंजाब और दिल्ली में बिजली निशुल्क है।” मान ने कहा कि आने वाले गणतंत्र दिवस पर पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 800 तक पहुंच जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन करोड़ रुपये के गबन का आरोपी : विजिलेंस की टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार

ऊना : फर्जी लोन बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को विजिलेंस की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा*

*खेल मंत्री ने आरनी यूनिवर्सिटी में एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ* इंदौरा, 16 मार्च। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना) । उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार देर सायं माता श्री चिंतपूर्णी में आयोजित श्रावण अष्टमी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुख्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

एएम नाथ शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर परिवार सहित आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां परिवार सहित...
Translate »
error: Content is protected !!