चुराह के भराड़ा में कुदरत का कहर : ओलावृष्टि से 1000 किसानों की मटर की फसल तबाह, लाखों का नुकसान

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ा में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पंचायत के गांव भराड़ा, चुटेरा, मंगलोवा और किहा व आदि क्षेत्रों में मटर की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। स्थानीय किसानों के अनुसार देर रात करीब 3 बजे अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। लगभग आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी मटर की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसानों का कहना है कि इस आपदा से लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है।
किसानों ने बताया कि उन्होंने जुलाई माह में कर्ज लेकर 200 से 250 रुपये प्रति किलो की दर से मटर का बीज खरीदा था। कड़ी मेहनत के बाद फसल में फूल आना शुरू ही हुआ था और अक्टूबर माह में फसल मंडियों में जाने के लिए तैयार होनी थी। लेकिन अब खेतों में सिर्फ टूटी हुई टहनियां और सड़े हुए फूल ही बचे हैं।
ग्राम पंचायत भराड़ा चुराह घाटी में मटर उत्पादन का मुख्य केंद्र मानी जाती है। यहां करीब 800 से 1000 किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से मटर की खेती पर निर्भर हैं। मटर की फसल ही इनकी साल भर की रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। फसल बर्बाद होने से अब किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसान खेर सिंह, ओम प्रकाश, हरीश कुमार, पूरन चंद, बेली राम, रवि कुमार, रमेश कुमार और राजकुमार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी : शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री कालीनाथ कालेश्वर राज्यस्तरीय बैसाखी मेला सम्पन्न : समापन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत…..कहा …कालीनाथ कालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र

एएम नाथ।  देहरा ,15 अप्रैल : श्री कालीनाथ कालेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती

 रामपुर :  विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में पुलिस की टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
Translate »
error: Content is protected !!