चुराह में दर्दनाक हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

by

चम्बा के चुराह में काल बनकर आई रात,  नकरोड़–हिमगिरि डैम मार्ग पर बड़ा हादसा

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब स्थानीय लोगों ने नकरोड़–हिमगिरि डैम सड़क पर एक ऑल्टो कार को करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही तीसा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान शुक्र दीन (50) पुत्र शाक मोहम्मद, सलमान (25) पुत्र तेज दीन, बिट्टू (38) पुत्र किशन तथा संजू (22) पुत्र खेमी के रूप में हुई है। सभी मृतक गांव करमुण्ड, डाकघर टिकरीगढ़ के निवासी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि देर रात वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा

चंडीगढ़, 25 अप्रैल :  पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की नाकामी के चलते हरिपुरधार में हुई बस दुर्घटना

सरकार ने घाटे के नाम पर बंद किए 460 रूट- कौशल एक आध रूट होने से यात्रियों को मजबूरन बैठना पड़ रहा बस में इस दर्दनाक घटना के बाद गिरिपार क्षेत्र में माघी पर्व...
article-image
पंजाब

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 सितंबर तक चंबा प्रवास पर

8 सितंबर को खीरडीधार छिंज मेले में मुख्य अतिथि होंगे कुलदीप सिंह पठानिया पठानिया के चंबा प्रवास का कार्यक्रम जारी, अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से करेंगे बैठक एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि : पहली दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में होगा आयोजन

रोहित राणा ।  ऊना, 20 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!