छतर सिंह ठाकुर को 60 मिले हजार वोट : छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार देर रात को परिणाम घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान ने सबसे अधिक 38,000 वोट प्राप्त कर महासचिव का पद कब्जाया है।

जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे छतर सिंह ठाकुर सीएम सुक्खू के करीबी हैं। छतर सिंह ठाकुर को 60 हजार वोट प्राप्त हुए हैं।  ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार और सिरमौर के राहुल चौहान को 15,000 वोट प्राप्त हुए हैं। इन तीनों युवाओं के अब नई दिल्ली में पार्टी हाई कमान की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
साक्षात्कार के आधार पर ही प्रदेश को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले छतर सिंह ठाकुर का युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। अखिल अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राहुल चौहान को मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थक माना जाता है। उधर, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 18 दावेदार शामिल थे। इनमें अर्जुन सिंह, राहुल चौहान, अमला कश्यप, साक्षी शर्मा, पूनम चोपड़ा, तरुण ठाकुर, अनु कुमारी मराठा, छतर सिंह, अखिल शर्मा अग्निहोत्री, अब्दुल कालिक, चंद्रमणी, सचिप ठाकुर, डा. केवल कुमार, विरेंद्र जालटा, जितेंद्र धीमान, आदित्य सिंह, रजनीश मैहता, यशपाल सैनी शामिल है। हालांकि छंटनी के दौरान चार युवाओं के नामांकन रद्द कर दिए गए । इनमें जितेंद्र धीमान, आदित्य सिंह ,रजनीश मैहता, यशपाल सैनी शामिल है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में 14 चेहरे शामिल थे।
ये बने राज्य उपाध्यक्ष :  अमला कश्यप, साक्षी शर्मा, पूनम चोपड़ा, तरुण ठाकुर, अनु कुमारी मराठा, अब्दुल खालिक मराठा, चंद्रमणि को राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है
ये सचिव व महासचिव :  सचिव में अर्जुन सिंह, सचिन ठाकुर, केवल कुमार, वीरेंद्र को बनाया है। सचिन ठाकुर को महासचिव बनाया गया है।
ये बने जिला अध्यक्ष :  बिलासपुर में पंकज राणा, चम्बा में सनभ पठानिया, हमीरपुर में अशोक कुमार, कांगड़ा में सुनील कुमार, किन्नौर में अजय कुमार, कुल्लू में चमन लाल, लाहुल स्पिति में काशग छोटप, मंडी में निखिल ठाकुर, शिमला में रोनी, सिरमौर में अरुण ठाकुर, सोलन में सचिन, ऊना में प्रशांत राय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश, ज़िला और विधानसभा स्तर की कमेटियां भी घोषित कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोस्त की बेरहमी से हत्या : शव कूड़े के डंप में दफन, मोबाइल-बाइक नहर में फेंकी, सीसीटीवी से खुला राज

जालंधर: दोस्ती को शर्मसार करते हुए 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ED ने जब्त की 300 करोड़ रुपये की जमीन : हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा से भी जुड़ा है मामला, धन शोधन का यह मामला CBI की प्राथमिकी पर आधारित

नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में कथित जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रियल एस्टेट ग्रुप एम3एम का 300 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का जमीन जब्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनादेश सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ : जयराम ठाकुर

कुल्लू में भाजपा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा, मुख्यमंत्री अपने गृह जिला हमीरपुर और गृह क्षेत्र नादौन में जिला परिषद के तीन सदस्यों को जीत नहीं दिला...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!