जन कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की समयबद्ध जानकारी लोगों तक पहुंचाना आवश्यक – संजय अवस्थी

by
अर्की उपमण्डल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जन-जन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है ताकि लक्षित वर्ग इनसे समय पर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। संजय अवस्थी आज अर्की में उपमण्डल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विधायक ने बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक विकसित भारत की नींव रखी और युवा शक्ति के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों की शुरुआत की।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि अधिकारी सरकार और आमजन के मध्य सेतु की भूमिका निभाते हैं और अपने कर्मठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बल पर ही सरकार लोगों के जीवन को सरल बनाती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दोे वर्ष प्रदेश के विकास की राह को और मज़बूत बनाएंगे। इसके लिए योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन और लाभ जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि अधिकारियों को समय-समय पर फील्ड में जाकर योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस प्रकार जहां समयबद्धता सुनिश्चित होगी वहीं लोगों से प्राप्त फीडबैक के माध्यम से योजनाओं को ओर बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
संजय अवस्थी ने विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को समझते हुए सड़कों के निर्माण, बिजली विभाग की परियोजनाओं, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों के उन्नयन पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
उन्होंने विभिन्न विभागों से विकास परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने को कहा ताकि धनराशि समय पर उपलब्ध हो और बाधाओं को शीघ्रता से दूर किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
संजय अवस्थी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों तथा कर्मचारियों की संवेदनशीलता इस दिशा में निर्णायक है।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग इत्यादि के माध्यम से रोज़गार एवं स्वरोज़गार की व्यापक सम्भावनाएं हैं और प्रदेश सरकार इस दिशा में सुनियोजित कार्य कर रही है।
विधायक ने इसके उपरांत जन समस्याएं सुनी और इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत अर्की के उपाध्यक्ष पदम देव कौशल व पार्षदगण, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, पुलिस उप-अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेरिंग सेमफल के ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल काठा में सहायक निदेशक का कार्यभार संभाला

बीबीएन के उद्यमियों ने छेरिंग सेमफल का किया स्वागत बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : ईएसआई के मॉडल हॉस्पिटल काठा में छेरिंग सेमफल ने बतौर सहायक निदेशक पदभार संभाला। छेरिंग सेमफल ने इससे पहले सामाजिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक-एक खर्चे पर रहेगी नजर, डीसी ने राजनीतिक दलों से की अपील : चुनावी रैली-सभाओं और अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित की दरें

हमीरपुर 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खर्चे पर निर्वाचन आयोेग की कड़ी नजर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत सेक्रेटरी की मौत : महिंद्रा बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर

गढ़शंकर l बीती  रात श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर रोड पर गांव  कुक्ड माजरा के निकट महिंद्रा पिकअप की टक्कर में पंचायत सेक्रेटरी मखन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के...
Translate »
error: Content is protected !!