जन शिकायत निवारण के लिए मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दूरदराज क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहुंचेगी ग्रामीणों के घरद्वार

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर, 2024 को अपने दौरे के दौरान शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार की महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ से लाभान्वित करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम डोडरा में करेंगे और देर शाम तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज के गांवों में जाकर लोगों की शिकायतों का उनके घरद्वार पर निवारण करना है और इसी तरह के निर्देश मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी जारी किए गए हैं ताकि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालयों में न जाना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने गांवों की ओर रुख करने का निर्णय लिया है, ताकि विकास कार्यों के माध्यम से उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव के लोग भोले-भाले तथा मेहनती हैं, जो रोजमर्रा की कठिनाइयों का डटकर सामना करते हैं तथा वर्तमान सरकार उनकी कठिनाइयों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके घरद्वार पर जाकर उनसे संवाद करेगी और जन समस्याओं का मौके पर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
 मुख्यमंत्री डोडरा-क्वार दौरे के दौरान जनसमूह को संबोधित करने के अलावा उनसे व्यक्तिगत रूप से भी मिलेंगे तथा अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का तत्काल निवारण करने के निर्देश देंगे।
उपमण्डलाधिकारी, डोडरा-क्वार धर्मेश ने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री की इस पहल से काफी उत्साहित हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऋण के स्वीकृत और अस्वीकृत मामलों की करें रिपोर्टिंग : बैंक ऋण जमा अनुपात में करें सुधार- निवेदिता नेगी

मंडी, 28 दिसम्बर :  एडीसी निवेदिता नेगी ने बैंकों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी सामंजस्य के साथ वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये मिल कर काम करें। उन्होंने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार छात्राओं से छेड़छाड़ के सरकारी स्कूल के आरोपी हेड टीचर निलंबित : पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, मोबाइल लेकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस

एएम नाथ। जोगेंद्रनगर :  जोगेंद्रनगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी हेड टीचर  हरीश को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर टारगेट किलिंग पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या है : ऐसी हत्याओं का दोष आमतौर पर सऊदी अरब या रूस जैसे देशों पर लगाया जाता, अमेरिका ने इराक़ में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को एक ड्रोन हमले में मार दिया था

चंडीगढ़ : कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जो खटास पैदा कर दी है,फिलहाल उसका अंत नजर नहीं आ रहा। कनाडा बिना सबूतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे लंबा बनेगा रोपवे 14..69 किलोमीटर: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री

शिमला : शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे लंबा 14..69 किलोमीटर रोपवे बनेगा, शिमला में स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया की तर्ज पर रोपवे बनाए जाएंगे यह बात डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!