जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गांवों में होम स्टे विकसित किए जाएंगे। वे आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिला के जनजातीय क्षेत्रों भरमौर और पांगी में होम स्टे विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन संभावित गांवों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर में 4 से 5 गांव शामिल होंगे और प्रत्येक क्लस्टर से 6 से 10 आवेदनों को स्वीकृत किया जाएगा।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों में विकसित किए जाने वाले होम स्टे की औपचारिकताएं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। उन्होंने बताया कि नए होम स्टे निर्माण के लिए 5 लाख और पुराने होम स्टे के मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। वहीं जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा और नोट ऑन मैप से मनुज शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए शुरू हो गया आवेदन : अधिकतम उम्र की नहीं है सीमा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2024 के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. टीचर बनने के इच्छुक लोग इसके लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेपाल की भीषण बाढ़ में ऊना का इंजीनियर लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार ने केंद्र से तेज रेस्क्यू की लगाई गुहार

अपर त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में साइट इंजीनियर था 30 वर्षीय सुखविंदर रतन, 25 अगस्त को हुई थी परिवार से आखिरी बातचीत रोहित जसवाल।  ऊना। नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिकों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के कल्याण पर 17.09 करोड़ खर्च, 2,263 लाभार्थियों को मिला लाभ

एएम नाथ।  शिमला, 27 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, रक्षा कर्मियों के आश्रितों और वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17.09 करोड़ रुपये की वित्तीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाइका,...
Translate »
error: Content is protected !!