जन्म दिवस के उपलक्ष में वंत सरकार जी ने श्री कृष्ण गौशाला में लगाए पौधे

by

गढ़शंकर – सच्ची सरकार मस्त जोगिंदर पाजी महाराज जी के के दरबार खानखाना से वंत सरकार जी (गढ़शंकर)
का जन्म दिवस हर वर्ष 9 मई को धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु कोरोना के कारण सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को देखते हुए इस वर्ष वंत सरकार जी का जन्मदिवस सादे ढंग से मनाया गया। इस वर्ष वंत सरकार जी ने अपने जन्मदिवस पर खानखाना में दरबार पर नतमस्तक होने के उपरांत श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में बिल पतरी के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा सेवादारों को सौंपते हुए कहा कि पर्यावरण की संभाल के लिए और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सभी को अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने का प्रण लेना चाहिए और अपने जन्मदिवस पर पौधे लगाकर पौधे की देखभाल करके पर्यावरण में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर के अध्यक्ष राणा चंद्रभान आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाई सुखजीत सिंह मिन्हास की ओर से कैबिनेट मंत्री धारीवाल से विशेष भेंट की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हाल ही में एनआरआई सभा पंजाब की माननीय अध्यक्ष श्रीमती परमिंदर कौर बंगा जी एवं उनकी पूरी टीम के कुशल नेतृत्व में एनआरआई भाई-बहनों को पंजाब के प्रति एकजुट करने तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल में फिर मौन व्रत पर गया लॉरेंस बिश्नोई : क्या करने वाला कोई नया कांड?

लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर मौन व्रत रख लिया है, जो उसके जन्मदिन (12 फरवरी) के अगले दिन यानी 13 फरवरी को टूटेगा. जेल में बंद लॉरेंस जब-जब मौन व्रत पर गया, तब-तब...
Translate »
error: Content is protected !!