जयराम का सुक्खू सरकार पर हमला … बोले, कर्मचारियों का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस सरकार

by

कर्मचारियों के आंदोलन से घिरी सरकार, जयराम ने उठाए पेंशन और पेपर लीक के मुद्दे

पेपर लीक पर केंद्र के सख्त कानून का स्वागत, कांग्रेस पर बरसे जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर कर्मचारियों, पेंशनर्स और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी होती तो प्रदेशभर के कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर नहीं होते। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स और सेवानिवृत्त कर्मचारी आज भी लंबित भुगतानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे सरकार के दावों की वास्तविकता सामने आ गई है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कर्मचारियों की नारेबाजी इस बात का संकेत थी कि उन्हें सरकार की घोषणाओं और गारंटियों पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि झूठे वादों और घोषणाओं से सरकार नहीं चलाई जा सकती तथा मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए कर्मचारियों की मांगों का गंभीरता से समाधान करना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संशोधन के तहत पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों के लिए 10 वर्ष तक की सजा, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना, दो महीने के भीतर जांच पूरी करने तथा तीन महीने के भीतर ट्रायल समाप्त करने का प्रावधान किया गया है। इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और युवाओं का भरोसा मजबूत होगा।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन वाले राज्यों में पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पेपर लीक मामलों में गंभीर आरोप सामने आने और जांच की संस्तुति के बावजूद दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कठोर कानून लागू कर रही है, वहीं कांग्रेस शासित राज्यों का रिकॉर्ड युवाओं के हितों की रक्षा करने में कमजोर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा देवी देहरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन :  शिविर में 57 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई निशुल्क जांच,

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्यज्ञसन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा द्वारा देवी-देहरा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 55,103 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाए सरकार : नड्डा

किशाऊ परियोजना से छह राज्यों को होगा लाभ, सड़क, रेल, स्वास्थ्य और औद्योगिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ। शिमला : 9 अक्टूबर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य के कालेजों में वर्ष में दो बार आयोजित होंगे रोजगार मेले: आरएस बाली

बडोह कालेज की वेबसाइट का किया शुभारंभ, स्मार्ट रूम बनाने को दी स्वीकृति : खेल मैदान के लिए 15 लाख तथा स्पोट्र्स किट्स देने की घोषणा की नगरोटा बगवां, 18 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिलाई व भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धिः नंदिता गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने जानकारी दी है कि विभाग के विशेष प्रयासों से पिछले 45 दिनों में शिलाई और भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!