जलफा माता यूथ क्लब द्वारा कराए जाने वाला दो दिव्सय तीसरा बालीवाल टूर्नामेंट दुबेटा कालौनी वार्ड 1 में शुरू

by

नंगल-स्थानिय शहर के वार्ड 1 की दुबेटा कालौनी में जलफा माता यूथ क्लब द्वारा कराए जाने वाला  वालीवाल टूर्नामेंट 16 जनवरी शनीवार को शुरू हुआ। इस तीसरे टूर्नामेंट समाप्न 17 जनवरी रविवार  आज होगा। दो दिव्सय चलने वाले इस टूर्नामेंट में पहला इनाम 15000 और ट्राफी दूसरा इनाम 7500 रुपए और ट्राफी रखा गया। इस टूर्नामेंट के बारे में समाज सेवक लखवीर लक्की ने जानकारी देते हुए बताया के जलफा माता यूथ क्लब की तरफ से यह तीसरा टूर्नामेंट कराया जा रहा है। हमारे क्लब द्वारा यह टूर्नामेंट कराने का मकसद है के इलाके के युवाओं को वालीवाल खेल के साथ जोड़ कर उन्हें समाजिक बुराईओं से दूर रखना।  हमारे इस टूर्नामेंट पंजाब, हिमाचल,हरियाणा के टीमें भाग लेती है। इस टूर्नामेंट में बड़े बड़े खिलाड़ी अपनी टीमें लेकर आतें है। जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होते है। भारतीय वालीवाल टीम के पूर्व कप्तान सूबा सिंह हर वर्ष अपने प्रदेश हरियाणा से टीम लेकर आते हैं। हमारे इस टूर्नामेंट में शहर के इलावा दूर दूर के गांवो के लोग टूर्नामेंट देखने आते है।
पहले दिन के खेल में दिलचसप मैच देखने को मिले। जिसमें मोजोवाल ए व नेहला ए के बीच मैच हुआ। जिसमें मोजोवाल ने नेहला को सीधे दो सैटों पराजित किया। पस्सीवाल ए व बास बी के मैच में बास 2-1 से मैच जीता। तलवाड़ा टाउनशिप व बिभौर साहिब में तलवाड़ा ने 2-1 से मैच जीता। इस दौरान मनी,अभी,रोहित,अजीत शर्मा,इकबाल सिंह,आशूतोष,सनी राणा,विकास,शोबी,लड्डू,काका,राकेश केशी,मनीष कुमार,बरफी राम,दिनेश शर्मा,भुपिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा : विक्रमादित्य सिंह

ऊना, 25 अक्तूबर. हिमाचल सरकार ने राज्य में 5 नए नेशनल हाईवे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए...
article-image
पंजाब

लोक भलाई सेवा सोसायटी ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को किया सम्मानित

मानवाधिकारों की रक्षा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनना समय की मुख्य जरूरत : कुलविंदर सिंह भारटा नवांशहर। लोक भलाई सेवा सोसायटी की ओर से मानवाधिकारों की रक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!