विधायक को जान से मारने की धमकी : आप विधायक जीवनजोत कौर को

by

अमृतसर :
पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे दिग्गज नेताओं को हराने वाली आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर को जाने से मारने की धमकी मिली है। अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से आप विधायक को सोशल मीडिया पर यह धमकी अमृतसर के ही छेहर्टा इलाके के नारायणगढ़ की पैराडाइज कॉलोनी में रहने वाले सिकंदर सिंह नामक युवक ने दी। इसके बाद अमृतसर के मकबूलपुरा थाने में आईटी एक्ट के तहत सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विधायक जीवनजोत कौर ने पुलिस को बताया कि सिकंदर सिंह नामक व्यक्ति सोशल साइट पर आईडी बनाकर उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहा है। यह शख्स उनके प्रति अश्लील टिप्पणियां करने के अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की जानकारी पंजाब के डीजीपी वीके भवरा और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह को दी गई। इसके बाद साइबर सैल ने मामले की जांच शुरू की। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट सीट से जीवनजोत कौर ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को हराया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम में हुए शामिल : धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। श्री आनंदपुर साहिब  :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब की ओर से विकास की नई मिसाल : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण शुरू कराया  

गढ़शंकर।  कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी की अगुवाई में गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर होशियारपुर और जिला रोपड़ की सीमा पर लगभग 6 करोड़ रुपये की...
article-image
पंजाब

500 ड्रोन से जगमगाएगा होशियारपुर का आसमान : गुरुवार को होगा भव्य शो : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर लाजवंती स्टेडियम में होगा आयोजन

होशियारपुर, 16 सितंबर। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से गुरुवार शाम होशियारपुर के मल्टीपर्पज आउटडोर लाजवंती स्टेडियम में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।...
article-image
पंजाब

पुल की रेलिंग नहीं होने से नहर में गिरा मोटरसाइकिल सवार, युवक की मौत

बिजली ठेकेदार और नहरी विभाग के प्रति लोगों में रोष, पहले भी हो चुके हैं हादसे गढ़शंकर, 29 अक्टूबर। गांव इब्राहिमपुर से देनोंवाल खुर्द जाने वाली सड़क पर स्थित नहर के पुल पर रेलिंग...
Translate »
error: Content is protected !!