जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से अंतर्राट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में किया गया जागरुक

by

होशियारपुर 08 मार्च:
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से पी.डी. आर्य महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सैमीनार कर छात्राओं को उनको उनके कानूनी हकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान नि:शुल्क कानूनी सेवाएं, वन स्टाप सैंटर, घरेलू हिंसा एक्ट, प्रोटैक्शन आफ चिल्ड्रन फ्राम सैक्सूअल अफेंस एक्ट, उपभोक्ता सरंक्षण एक्ट, पी.एन.डी.टी एक्ट, शिक्षा का अधिकार, जूवेनाइल जस्टिस, प्रोटैक्शन ऑफ वूमैन फ्राम सैक्सूअल हरासमेंट एट वर्क प्लेस, मैटरनिटी सुविधाएं, बाल श्रम कानून, बाल विवाह निषेध एक्ट, दहेज निषेध एक्ट, नालसा स्कीम आदि अलग-अलग कानूनी अधिकारों क के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी सभी को जागरुक किया। वूमैन इंपावरमेंट की सदस्य श्री आरती शर्मा व अनीता कुमारी की ओर से भी छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों से परिचित करवाते हुए उन्हें जागरुक किया गया।
सचिव कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से स्वामी सर्वानंदगिरी रिजनल लॉ सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित वैबीनार में हिस्सा लेते हुए छात्राओं व लेक्चरार साहिबान के साथ महिला दिवस पर मौके पर महिलाओं के हकों के बारे में जानकारी सांझी करते हुए कहा कि महिलाओं-पुरुषों से अधिक बढ़ चढ़ कर हर कार्य में हिस्सा ले रही है। वैबीनार के दौरान विद्यार्थियों के अलावा प्रो. रतन सिंह, प्रो. एच.सी. बैंस, प्रो. रेनू विग, प्रो. योजना रयात, प्रो. सुखवीर कौर व कोआर्डिनेटर डा. विनय शर्मा आनलाइन उपस्थित थे।
श्रीमती अपराजिता जोशी ने जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर महिला आयोग पंजाब की सदस्य श्रीमती किरण धामी, पैरा लीगल एडवोकेट श्रीमती आरती शर्मा, अनीता व पैरा लीगल वालंटियर पवन शर्मा के साथ केंद्रीय जेल का दौरा कर महिला कैदियों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उन्होंने पंजाबी लेखकों की पुस्तकें भी वितरित की ताकि वे किताबें पढ़ कर उनसे प्रेरणा ले सकें। इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एमएसपी पर कानून लाने के लिए प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजे पंजाब सरकार: सांसद मनीष तिवारी

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाए प्रस्ताव; लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा रोपड़, 17 फरवरी: किसानों द्वारा केन्द्र सरकार एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के...
article-image
पंजाब

अबैध माइनिंग के खिलाफ भवनौर के लोगों ने एसडीएम मुकेरियां को सौंपां ज्ञापन

तलवाड़ा(राकेश शर्मा). कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा केअंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पेड़ो से भरे पडे हुए है।लेकिन इन पहाड़ी जंगलों को कुछ लोग...
article-image
पंजाब

समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा गांव बोडा में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की

गढ़शंकर -देश में कोविड-19 के कम हो रहे मामलों का श्रेय सरकार के साथ-साथ समाजसेवी लोगों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद और देखभाल में दिन रात एक कर दिया...
article-image
पंजाब

मृतक जसप्रीत की मां ने बताया ‘फेक एनकाउंटर : नाभा एनकाउंटर मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट

चंडीगढ़ :  13 फरवरी 2025 को पंजाब के नाभा में हुए एनकाउंटर का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। एनकाउंटर में मारे गए जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) की मां बलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!