जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन – सोम लाल धीमान

by
रोहित जसवाल। ऊना, 10 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राइवेट स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण एवं नई मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उन्होंने निजी पाठशालाओं के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी पाठशाला की मान्यता एवं नवीनीकरण मान्यता शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोर्टल के लिंक emerginghimachal.hp.gov.in पर 10 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी निजी स्कूल का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की मान्यता ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। उपनिदेशक ने बताया कि नई मान्यता शुल्क कक्षा पहली से आठवीं तक 10 हजार तथा कक्षा छठी से 8वीं तक 5 हजार और मान्यता नवीनीकरण शुल्क 500 रुपए रहेगा। मान्यता शुल्क सभी आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाना होगा। जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं उन्हें नई मान्यता के लिए आवेदन करना होगा और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01975- 223088 और 223586 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की पेखड़ी पंचायत में चुनावी रण तेज : प्रधान पद सहित 14 प्रत्याशी मैदान में ….शुंगचा वार्ड से निशा देवी औशलिंगा से लाल सिंह निर्विरोध सदस्य घोषित।

चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव-गांव में शुरू हुआ प्रचार अभियान। तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी में पंचायती राज चुनाव इस बार काफी दिलचस्प...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसंबर तक : वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए

हमीरपुर 29 नवंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!