जिला से 80 मुर्गियों के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे गएः डॉ. सेन

by
ऊना: बर्ड फ्लू को लेकर आज उप निदेशक, पशु पालन विभाग ऊना डॉ. जय सिंह सेन ने विभाग के समस्त उपमंडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बर्ड फ्लू मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में चर्चा की गई, ताकि उक्त बीमारी की किसी भी प्रकार की संभावना से निपटा जा सके।
डॉ. जय सिंह सेन ने बताया कि पशु पालन विभाग किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए तैयार है तथा जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर चैक पोस्ट पर भी टीम की तैनाती की गई है, ताकि दूसरे राज्यों से जिला में मुर्गियों का कोई वाहन न आ सके। उप-निदेशक ने बताया कि अभी तक 80 नमूने जिला में अलग-अलग हिस्सों से आरडीडीएल जालंधर भेजे जा चुके हैं और रिपोर्ट में अभी तक बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गये हैं।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश धीमान, सहायक निदेशक (प्रसार) तथा उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतेंद्र ठाकुर, डॉ. उपेंद्र, डॉ. मुनीष दत्ता, डॉ. राकेश भट्टी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्ट अधिकारियों के आगे पूरी तरह ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में बदलेगा छुट्टियों का कैलेंडर : आखिर क्यों ले रही सुक्खू सरकार ये फैसला

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल सरकार स्कूलों के कैलेंडर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में मानसून ब्रेक को एक सप्ताह आगे किया जाएगा। अभी यह छुट्टियां 22 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफीम की अवैध खेती करने का मामला : महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना : जाडला कोयड़ी में अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खेत से अफीम के 59 पौधे पकड़े। खेत के मालिक से पूछताछ की। गगरेट थाना में जाडला...
Translate »
error: Content is protected !!