जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आधुनिक सम्मेलन कक्ष का DC जतिन लाल ने किया लोकार्पण….बोले…पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। 60 व्यक्तियों की क्षमता वाला यह सम्मेलन कक्ष पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठकों, विचार-विमर्श और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन का प्रयास है कि उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं सुलभ हों।
उन्होंने बताया कि घनारी में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक संचालित की जा रही है, जबकि रोड़ा में लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके पूर्ण होने पर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को विभिन्न सेवाएं और सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी।
उपायुक्त ने बताया कि कार्यालय परिसर में पार्किंग सुविधा के विस्तार पर 3.5 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने परिसर स्थित लीगल सर्विस क्लीनिक का निरीक्षण भी किया तथा उसकी छत की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. कलिया ने बताया कि कार्यालय के माध्यम से पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान, मेडिकल सहायता, सीएसडी सहित विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर दूरदराज के क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित कर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल रघुवीर सिंह, कृष्ण पाल चन्झोत्रा, के.सी. शर्मा, सेवानिवृत सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, बीडीओ राहुल धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में शामिल करने का निर्णय

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला पंचायत सचिव बर्खास्त, टाइल खरीद में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : इंटरलॉक टाइलों की खरीद, स्टॉक लेखांकन और उपयोग में मिली गंभीर वित्तीय अनियमितताएं

विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित, जेई और रोजगार सेवक के बाद सचिव पर भी गिरी गाज एएम नाथ। चंबा :  ग्राम पंचायत मैहला में इंटरलॉक टाइलों की खरीद, स्टॉक लेखांकन और उनके उपयोग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के निजी होटल में डलहौजी की महिला चिट्टे सहित गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना : ऊना पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत एक निजी होटल में एसआईयू टीम ने गत देर रात दबिश देकर 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में हिम उन्नति योजना के तहत 30 क्लस्टर चयनित : डीसी डा. निपुण जिंदल

कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष फोक्स : मोटा अनाज, लाल चावल, गन्ने की खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित धर्मशाला, 01 नवंबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!