जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित, नशे की रोकथाम को लेकर लिए ठोस निर्णय

by

एएम नाथ । ऊना, 28 अगस्त। जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के मकसद से जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव, उपमंडलाधिकारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नशा नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
नशे की मांग और आपूर्ति नियंत्रण पर जोर
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए केवल आपूर्ति को रोकना ही नहीं, बल्कि मांग को भी कम करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए बहुआयामी प्रयास किए जाने होंगे जिसमें जन-जागरूकता और पुनर्वास को एक साथ जोड़ा जाए।
स्कूल एवं कॉलेजों का नियमित दौरा करने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें आबंटित किए गए स्कूलों और कॉलेजों का हर माह कम से कम दो बार दौरा करें। इन दौरों के दौरान वे छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, एनडीपीएस अधिनियम के कानूनी प्रावधानों तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक करेंगे।
युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को युवाओं में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इससे नशे की ओर झुकाव को रोका जा सकेगा। साथ ही जिला में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि इन केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा पुनर्वास सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
दवा विक्रेताओं के स्टॉक चैक करने के निर्देश
उपायुक्त ने जिले में कार्यरत दवा विक्रेताओं की नियमित जांच करने को कहा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी नशीली दवा अवैध रूप से न बेची जा रही हो।
उपायुक्त जतिन लाल ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई को केवल प्रशासनिक दायरे तक सीमित न रखें, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष रूप से युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि पुलिस विभाग और जिला प्रशासन ऊना जिला को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम सख्ती से उठाए जाएंगे और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-0-
Himachal Pradesh Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh DC Una CMO Himachal

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में ताला लटकाना कौन-सा व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

कहा, मुख्यमंत्री लोगों की जान से कर रहे खिलवाड़, सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बंद कर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को कर रहे मजबूर पहले हिम केयर को प्रभावहीन करने के बाद मेडिकल कॉलेजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामित्व योजना के तहत कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना, 5 मार्च। कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आज (गुरुवार)को जिला के समस्त राजस्व कर्मचारियों के साथ बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामित्व योजना...
Translate »
error: Content is protected !!