जिले में चल रही हैं 341 योग कक्षाएं, रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग ले रहे हैं भाग: DC आशिका जैन

by

होशियारपुर, 21 जून :  11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। समागम में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक व आत्मिक शुद्धि का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेज रफ्तार जीवनशैली और बढ़ते तनाव से निपटने के लिए योग एक अचूक उपाय है, जिससे व्यक्ति न केवल तंदुरुस्त रह सकता है बल्कि नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रह सकता है।

विधायक जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सी.एम. दी योगशाला के माध्यम से पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से लेकर ब्लॉक स्तर तक योगशालाएं संचालित की जा रही हैं, जहां हजारों लोग नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल है जो पंजाब को फिट और हैल्दी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। उन्होंने इस दौरान पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान में सहयोग दें ताकि रंगले पंजाब के सपने को साकार किया जा सके। इस दौरान उन्होंने नौजवानों को नशे से दूर रहकर योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से सेहतमंद, अनुशासित और नशा मुक्त समाज की ओर अग्रसर होना है। उन्होंने जानकारी दी कि आज जिले भर में 16 हजार से अधिक लोगों ने सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समागम में 2500 सौ से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में प्रतिदिन 341 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग भाग ले रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि यदि किसी मोहल्ले, गांव या संस्था के पास योग कक्षा के लिए स्थान उपलब्ध हो और कम से कम 25 लोगों का समूह हो, तो सरकार उनके पास प्रशिक्षित योग शिक्षक भेजेगी। इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर 7669400500 पर मिस्ड कॉल करके पंजीकरण कर सकते हैं।

एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सी.एम. दी योगशाला जैसी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम में कुशल योग शिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों, लाभों और अभ्यास विधियों की जानकारी दी गई। सोनालिका डिवाइन संस्था द्वारा लाफ्टर योग व डांस योग का आयोजन कर लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया गया।

समागम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, एडीसी निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एसपी नवनीत कौर गिल, एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर, डीएसपी पलविंदर सिंह, डीएसपी नरिंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. हरीश भाटिया, सीएम दी योगशाला की जिला कोऑर्डिनेटर माधवी सिंह, नेशनल अवार्डी प्रमोद शर्मा, समाजसेवी संस्थाएं, स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ਅਸ਼ਟਾਮ ਫਰੋਸ਼ ਦੀ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਨੂੰ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਨਵੰਬਰ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਪਨੀਤ ਰਿਆਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਅਸ਼ਟਾਮ ਫਰੋਸ਼ ਦਾ ਲਾਈਸੈਂਸ ਲੈਣ ਲਈ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਕਾਲਜ,...
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत : भारतीय समुदाय में शोक

एडमंटन। कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत की घटना ने वहां रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना रविवार, 16 अगस्त की...
article-image
पंजाब

पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 3 गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस खुफिया सूचना पर आधारित ऑपरेशन में अमृतसर से...
article-image
पंजाब

पति की बेसबॉल बैट से पिटाई, पत्नी-सास समेत 4 पर केस : ₹30,280 और सोने की चेन छीनने का आरोप

जगराओं। अखाड़ा नहर पुल के पास घरेलू विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, सास और दो अन्य लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!