जिसने हराया था आज उसी को जिताने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे प्रचार

by

सुजानपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने राजिंदर राणा के लिए सुजानपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार किया। राणा कांग्रेस के उन छह बागियों में शामिल हैं जो हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने राजिंदर राणा को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

राजिंदर राणा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया था और 2022 के चुनाव में भाजपा के कैप्टन रणजीत सिंह को हराकर फिर से सीट जीती थी। सिंह ने भाजपा के खिलाफ बगावत कर दी है और निर्दलीय के रूप में उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है। राजिंदर राणा ने जब पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को जब 2007 में हराया था । उस समय पूर्व मुख्यमंत्री धूमल फिर से मुख्यमंत्री बनने के सबसे बड़े दावेदार थे। लेकिन हालात बदले की पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को जिसने हराया था। आज उसी को जिताने के लिए प्रचार कर रहे हैं।

राजिंदर राणा की ओर से पटलांदर में शुक्रवार को आयोजित एक दलित सम्मेलन के दौरान धूमल ने लोगों से भाजपा को जिताने का आग्रह किया और कहा कि यही एकमात्र पार्टी है जो लोगों के कल्याण के लिए काम करती है। धूमल ने कार्यक्रम में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से कहा कि राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं और उनकी जीत सुनिश्चित की जानी चाहिए।  उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में एकजुट होने और कांग्रेस के बुरे इरादों को उजागर करने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त हुई छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए बुरी खबर : सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते

चंडीगढ़ : विदेश में काम करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए बुरी खबर है। खासकर सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए, क्योंकि सऊदी अरब में काम करने के नियम बदल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 महीने बाद भी बहनें इंतजार कर रह, कि कब 1500-1500 रुपये उनके खाते में आएंगे : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्थान में कांग्रेस की महिलाओं को सालाना दस हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06 अक्तूबर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज योजनाओं के लिए अरबों रुपये का प्रावधान कर रही...
Translate »
error: Content is protected !!