जीएसटी दिवस : उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में मनाया

by

ऊना, 1 जुलाई – उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों सहित जिला ऊना के विभिन्न व्यापार मण्डल/संगठनों के प्रतिनिधि तथा कराधान सलाहकार/अकाउंटेंट उपस्थित रहे।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जीएसटी दिवस के अवसर पर प्रतिनिधियों को जीएसटी अधिनियम में हुए नवीनतम संशोधनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों के फलस्वरूप जहाँ व्यापारी वर्ग को पेश आने वाली दिक्कतों का समाधान हुआ है तो वहीं सरकारी राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। जोकि देश व प्रदेश के विकास के लिए बेहतर है। इस दौरान व्यापारियांे से समय पर अपनी जीएसटी रिटर्न फाइल करने का भी आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापारियांे को आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त मुख्यमंत्री सुक्खू ने विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ किया : महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिला के मनाली में पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का शुभारम्भ किया। उन्होंने ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरान्त परिधि गृह मनाली से...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!