जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटे हिमाचल प्रदेश के बागवान

by

शिमला । हिमाचल सचिवालय के बाहर विशाल प्रदर्शन के बाद बागवान “जेल भरो आंदोलन’ की तैयारियों में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आठ अगस्त को ब्लाक स्तर पर बैठकें कर जेल भरो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संयुक्त किसान मंच की शिमला में देर रात तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिन में मांगे पूरी नहीं होने की सूरत में बागवान गिरफ्तारियां देकर आंदोलन को उग्र करेंगे।
बता दें कि बीते कल के प्रदर्शन के दौरान बागवानों की मुख्य सचिव आरडी धीमान के साथ बैठक हुई। इसमें सरकार ने मांगे पूरा करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। हालांकि मुख्य सचिव ने सैद्धांतिक तौर पर कुछ मांगे जरूर मान ली है। लेकिन ज्यादातर मांगों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में 16 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं होने पर बागवान 17 अगस्त को जेल भरने की बात कह रहे हैं।
सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बताया कि 1990 के बाद बागवान पहली बार सड़कों पर आया है। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले 27 संगठन जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए गांव, पंचायत व ब्लाक स्तर पर बैठकें कर रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया अब बागवान निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे दिल्ली की तर्ज पर आंदोलन क्यों न शुरू करना पड़े। उन्होंने कहा कि बागवान सेब तुड़ान छोड़कर सड़कों पर है। सरकार फिर भी उन्हें हल्के में लेने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार

हमीरपुर 19 जनवरी :  एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार...
हिमाचल प्रदेश

साई में 18 अप्रैल को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बीबीएन,17 अप्रैल : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 अप्रैल को दून के पहाड़ी क्षेत्र साई में संस्था के 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक उर्मिला गुरमैल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50-60 हजार से क्या होगा…. कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगा शौक : खुलेआम कह डाली ये बात

कंगना रनौत ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जी हां, अपने दमदार अभिनय बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने राजनीति में कदम रख लिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के बाद पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर का प्राइवेट वीडियो वायरल

चंडीगढ़ : कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के बारे में आपने सुना ही होगा। कपल का एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब कुल्हड़ पिज्जा...
Translate »
error: Content is protected !!