जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र : कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

by

योगेश चौहान/अर्की :  जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय सोलन में बैंक कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन देव एवं महासचिव सचिन पाल के नेतृत्व में बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद (हि.प्र.से.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के बीच कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं मांगों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान कर्मचारी संघ ने बैंक प्रबंधन को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें नए कर्मचारियों की नियमित आधार पर शीघ्र नियुक्ति, कर्मचारियों की पदोन्नति, 4-9-14 का लाभ प्रदान करने, बैंक कर्मचारियों के वेतनमान को पंजाब से डि-लिंक कर हिमाचल प्रदेश सरकार के वेतनमान से जोड़ने, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक एवं कांगड़ा सहकारी बैंक की तर्ज पर लीव एनकैशमेंट की सुविधा लागू करने, मेडिकल बिल रिइम्बर्समेंट की सुविधा देने तथा वेतनमान संबंधी अनियमितताओं को दूर करने सहित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। बैठक में बैंक प्रबंधन ने कर्मचारी संघ की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बैंक प्रबंधन के सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विश्वास जताते हुए बैंक की निरंतर प्रगति, उन्नति तथा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प भी दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिक्री में धोखाधड़ी से बचाने के होंगे पुख्ता प्रबंध – आलू उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित भदसाली। ऊना, 21 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह चड़तगढ़ का किया निरीक्षण

ऊना, 26 मार्च। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के चड़तगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं आवास गृह (आश्रय परोधा) का निरीक्षण किया। मंगलवार को अपने दौरे में उन्होंने आश्रय परोधा में रह रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शनिवार को बीटन में आयोजित 11वें मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 फरवरी (शनिवार) को ऊना ज़िला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सायं 3 बजे चौधरी स्पोर्ट्स क्लब, बीटन द्वारा शहीदों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!