ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया आशीर्वाद उत्सव, नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

by

दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों के भावनात्मक विकास और संस्कारों के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका : सुधीर जैन

सोनीपत, 23 नवंबर। ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3) में दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में ‘आशीर्वाद उत्सव’ बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह में पारिवारिक प्रेम, अपनत्व और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की सुंदर झलक देखने को मिली। विद्यालय पहुंचे ग्रैंडपैरेंट्स का बच्चों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुधीर जैन, डायरेक्टर ध्रुव जैन और प्राचार्या गीता चोपड़ा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्रेम, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। वहीं, ग्रैंडपैरेंट्स के लिए म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के दौरान उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर जैन ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन में स्नेह, संस्कार और अनुभवों के अनमोल स्रोत होते हैं। वे बच्चों को पारिवारिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनके भावनात्मक विकास, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
डायरेक्टर ध्रुव जैन ने कहा कि ग्रैंडपैरेंट्स का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बच्चों के जीवन की अमूल्य धरोहर है। विद्यालय का प्रयास केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें पारिवारिक मूल्यों, संवेदनशीलता और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। वहीं प्राचार्या गीता चोपड़ा ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की मजबूत नींव होते हैं। उनका अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बुजुर्गों के माध्यम से ही हमारी सांस्कृतिक परंपराएं और जीवन मूल्य एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचते हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी ग्रैंडपैरेंट्स को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अध्यापिकाएं संगीता, सुषमा, अर्चना, स्वाति, दीपिका, शिल्पा, दीपाली और भूमिका सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसम्बर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास

ऊना, 24 नवम्बर – प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नए मापदंड तय किए – बीपीएल परिवारों के चयन के लिए तय किए : इन बीमारियों से पीड़ित लोग भी सूची में होंगे शामिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए नए मानदंड तय किए हैं। संबंधित पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक निधि जारीकरने, ट्रेजरी बिलों के भुगतान में व्याप्त कमीशन खोरी रोके सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध पहले चुनाव से बचने के लिए इमरजेंसी लगाई गई थी अब सुक्खू लगा रहे आपदा प्रबंधन एक्ट मुख्यमंत्री के...
Translate »
error: Content is protected !!