टिप्पर से भिड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग : ड्राइविंग सीट पर युवक की मौत

by

अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास दर्दनाक हादसा; टक्कर के बाद टिप्पर चालक फरार, दमकल की देरी पर लोगों में रोष

अमृतसर। अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तरनतारन की ओर से अमृतसर आ रही स्कॉर्पियो आगे चल रहे तारकोल से भरे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और युवक गंभीर रूप से घायल होने के कारण समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकल सका।

मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब, तरनतारन के रूप में हुई है। हादसे के बाद आग बुझने पर उसका शव ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला गया।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो टिप्पर में फंसी

जानकारी के अनुसार गुरिंदर सिंह स्कॉर्पियो में तरनतारन से अमृतसर की तरफ जा रहा था। मानांवाला के पास उसकी गाड़ी आगे जा रहे टिप्पर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो टिप्पर के पिछले हिस्से में फंस गई और कुछ ही समय में उसमें आग फैल गई।

पुलिस के अनुसार टक्कर में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। वह ड्राइविंग सीट से बाहर नहीं निकल सका। आग ने देखते ही देखते वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने मोटरों, पानी के पाइपों और कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

दमकल की देरी पर लोगों में रोष

दमकल की गाड़ी के पहुंचने में कथित देरी को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सूचना देने के बावजूद दमकल करीब 45 मिनट से एक घंटे बाद पहुंची।

वहीं पुलिस के अनुसार अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से दमकल वाहन बुलाना पड़ा, जिसके चलते बचाव कार्य में समय लगा।

टिप्पर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था और सामान लेने के लिए अमृतसर जा रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और टिप्पर चालक की भूमिका की जांच की जा रही है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Not Drugs, We Need a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 : The time has come to wipe tears from every mother’s eyes. Now, the battle against drugs will be decisive.” These emotional words were spoken by Dr. Raj Kumar...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्यार, झगड़ा और बदला : दोस्त की पत्नी को ले गया मनाली घुमाने : लौटा कर आया तो दोस्त ने गोलियों से डाला भून

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और रिश्तों की नींव हिला दी। एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर गोलियां चला दीं। दरअसल दोस्त उसकी पत्नी को मनाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी द्वारा चंडीगढ़ में मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव पांच साल के लिए कराने की मांग उठाई

लोकसभा में निजी सदस्य विधेयक भी किया था पेश; 5 साल के लिए होना चाहिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल चंडीगढ़, 28 जनवरी: चंडीगढ़ शहर में 29 जनवरी को मेयर,...
Translate »
error: Content is protected !!