टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

by

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बाहरी राज्यों में जाने में भी हिमाचल के ऑपरेटर खौफ में हैं।

विवाद को खत्म करवाने के मकसद से मंगलवार को टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल और पंजाब के अधिकारियों द्वारा मिलकर विवाद को खत्म करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर सालों से मिलकर दोनों राज्यों में काम कर रहे हैं। आपसी भाईचारे को बनाए रखा जाना चाहिए। कानून तोडऩे वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी और तनाव की स्थिति को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।
ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंजाब के कुछ लोगों के साथ डलहौजी, मैक्लोडगंज व मनाली में मारपीट हुई जिसे बाहरी राज्यों के कुछ लोगों ने इस घटना को टैक्सी चालकों के साथ जोड़ दिया जबकि इन घटनाओं को कुछ शरारती तत्वों ने अंजाम दिया था। इस घटना के बाद हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। हमारे एक टैक्सी चालक की पंजाब में हत्या के अलावा 15 टैक्सियों को पंजाब के भरतगढ़ में तोड़ा गया और चालकों से मारपीट की गई। चंडीगढ़ से हमारी टैक्सियों को डरा-धमकाकर खाली हिमाचल भेजा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कांग्रेस-अकाली गठबंधन की राजनीति को किया बेनकाब, मान ने सत्ता के भ्रष्ट गठबंधन को तोड़ा : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां दशकों से गुप्त सत्ता...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी बातें तो बाबा साहिब डाक्टर अंबेडकर और सरदार भगत सिंह की करती है,परंतु काम अंग्रेजों वाले कर रही : निपुण शर्मा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल जिस प्रकार मीटिंग में किसान नेताओं को अपमानित किया और उनको जिस प्रकार धमकियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों का डेटाबेस : सुजानपुर के 123 आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाया जा रहा

सुजानपुर 09 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक समाज के लिए स्वास्थ्य विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया ध्वजारोहण

एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी...
Translate »
error: Content is protected !!