टोंगलेन की मोबाइल क्लीनिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकसित होंगे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: मुख्यमंत्री

by
मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था के लिए मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये
एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आम जनमानस को घर-द्वार के निकट उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को स्तरोन्नत कर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था के लिए एक-एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
          मुख्यमंत्री ने आज धर्मशाला के परिधि गृह में टोंगलेंग की मोबाइल क्लीनिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों में केजुएलटी विभाग को स्तरोन्नत कर आपातकालीन मेडिसिन विभाग बनाए जा रहे हैं। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं के साथ स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां तथा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 42 दवाइयां निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इन दवाओं को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में भी शामिल किया गया है।
इससे पहले, परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जन समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय में न जाना पड़े।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, केसीसीबी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवंेद्र जग्गी, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
हिमाचल प्रदेश

6 लोगों का मर्डर किया और जमानत CJM आपको दे रहे : सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चार लोगों के द्वारा दायर की गई एसएलपी को खारिज कर दिया। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर हरोली कॉलेज में लगेगा निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

ऊना, 18 नवम्बर। ऊना जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर...
हिमाचल प्रदेश

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन : 21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

धर्मशाला, 2 अगस्त – कांगड़ा जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ...
Translate »
error: Content is protected !!