ठंड की चपेट में समूचा हिमाचल : 24 घंटे तक बर्फबारी-बारिश के आसार

by

हिमपात, सर्द हवाओं और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

हिमालय की चोटियों पर रुक रुककर बर्फबारी

धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार चार ट्रेनें देरी से ऊना पहुंचीं

एएम नाथ। शिमला : .हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। रविवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली और हिमालयी चोटियों पर रुक रुककर बर्फबारी होती रही, जिससे समूचा राज्य ठंड की चपेट में आ गया है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में कहीं बर्फबारी, कहीं सर्द हवाएं और कहीं घने कोहरे ने जनजीवन भी प्रभावित किया है।

पहाड़ों की राजधानी शिमला में वीक एंड पर बादलों की मोटी चादर छाई रही, वहीं ऊंची हिमालयी चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरते रहे। राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र शिमला, कुफरी, डलहौजी, खजियार, धर्मशाला और मनाली में दिन भर बादल छाए रहे, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे के बीच आंखमिचौली चलती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद 22 से 26 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 25 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसके प्रभावी न होने के कारण प्रदेश में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं उत्तर भारत में घने कोहरे और धुंध का असर रेल सेवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। ऊना पहुंचने वाली रेल सेवाएं काफी देरी से ऊना पहुंच रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने नशे को जड़ से उखाड़ने का लिया है संकल्प – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

समापन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत ऊना – जिला के युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिजनों को भेजा संदेश- मुझे बचा लो….. पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर गई सरबजीत कौर, किडनैप कर करवाया निकाह, हथियार के दम पर कबूल करवाया इस्लाम

पाकिस्तान में फँसी सरबजीत कौर ने खुद को बचाने की गुहार लगाई है। वह अपने पूर्व पति को वीडियो कॉल कर अपने दर्द का बयाँ कर रही है।पं जाब से पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर...
Translate »
error: Content is protected !!