डा.अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है : बाबा केवल सिंह

by

गढ़शंकर : गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी बंगा चौक गढ़शंकर में भारत रत्न बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया।  जिसमें तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रमुख बाबा केवल सिंह जी ने विशेष तौर पर हाजिरी भरी। उन्होंने संगत के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी ने हमें मानसिक आजादी, आर्थिक आजादी, सामाजिक आजादी दिलाई। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को महान युग पुरुष बाबा साहिब ने जन्म लेकर समूची मानवता का भला कर दिया। आज भी बाबा साहिब डा.अंबेडकर  द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है। जिन हालातों में बाबा साहिब अंबेडकर  की परवरिश हुई, बचपन में पढ़ाई हुई और बड़े होकर डिग्री प्राप्त की, वे हालात बहुत ही कठिन थे। लेकिन हालातों के आगे न झुकने वाला, न रुकने वाला युगपुरुष बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर 32 डिग्रियां हासिल करके समूची मानवता का भला करने वाला महान देवता नायक बन गया, जिन्हें यू.एस.ए. की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में विद्या का देवता का खिताब देकर सम्मानित किया गया है।

इसलिए बाबा साहिब का जन्मदिन मनाने का यही फल है कि हम उनके द्वारा दर्शाए गए सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर वहम-भरम, कर्मकांड से ऊपर उठकर शिक्षा प्राप्त करें और शिक्षा का उपयोग करके जीवन को खुशहाल बनाएं। इस मौके पर गुरु घर के हेड ग्रंथी सचिव बाबा नरेश सिंह जी ने अपने विचारों के दौरान कहा कि समाज में चलने के लिए दो पैर जरूरी हैं एक मीरी, दूसरा पीरी। पीरी धन-धन श्री गुरु रविदास महाराज जी हैं, और मीरी बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हैं। दोनों शक्तियों को जीवन में साथ लेकर चलने से हमारा भला हो सकता है। स्टेज सचिव की सेवा चौ जीत सिंह जी द्वारा निभाई गई। इस मौके पर कमेटी सदस्य प्रधान जोगिंदर सिंह, परमजीत सिंह , जीत सिंह, मलकीत सिंह, मीना रानी, जोगिंदर सिंह, विक्रम सिंह बबलू, कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा, जरनैल सिंह गढ़ी मानसोवल उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआई ने नये आपराधिक  कानूनों के खिलाफ केंद्रीय सरकार के पुतले फूंके

गढ़शंकर, 3 जुलाई : आज सीपीआईएम और सीपीआई ने 1 से 7 जुलाई तक सीपीआई के आह्वान पर गढ़शंकर एसडीएम कार्यालय के सामने 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने के खिलाफ केंद्र...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में सेमिनार आयोजित : गुरमति में से उदाहरण देकर विद्यार्थियों को सहज जीवन जीने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 26 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी की छत्रछाया में और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में नैतिक मूल्यों पर सेमिनार आयोजित...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ब्लाक-2 के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित : छठी व आठवीं कक्षा की 23 टीमों व नोवी व दसवीं कक्षा की 15 टीमों ने हिस्सा लिया

गढ़शंकर – सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में गढ़शंकर ब्लाक 2 के मिडल, हाई स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों में आरएए के तहत विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में छठी व...
Translate »
error: Content is protected !!