डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची और छानबीन करने लगी।  आखिर ईडी उनके घर अचानक से क्यों पहुंची और इसका डायरी कनेक्शन क्या है,  इस बारे में सवाल उठने लगे हैं।  सूत्रों के मुताबिक ईडी ने ये रेड उन डायरियों को लेकर की है जो पिछले साल वक्फ बोर्ड मामले में एसीबी की छापेमारी के दौरान मिलीं थीं। ये डायरियां अमानतुल्लाह खान के करीबी के पास से मिलीं थीं। सूत्रों के मुताबिक ACB ने पिछले साल छापेमारी के दौरान कई डायरियां बरामद की थीं,  इन डायरियों में से 2 डायरी के अंदर हाथ से लिखी हुई एंट्रीज थीं।

एसीबी को मिली जानकारी पर पहुंची ईडी :   इन्हीं दो डायरियों में पैसों के मोटे लेनदेन की जानकारी ACB को मिली थी। कुछ लेनदेन जामिया इलाके के लोकल पब्लिक/ लोगों के साथ, कुछ दूसरे राज्यो में मौजूद लोगों के साथ तो कुछ देश से बाहर रह रहे लोगों के साथ ट्रांसक्शन की एंट्री थी। अब चूंकि एसीबी के पास इस मनी ट्रांसक्शन की जांच आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त रिसोर्स नहीं थे, इसलिए ये जानकारी ईडी के साथ शेयर की गई, ताकि इस मनी लॉन्डरिंग मामले की जांच अपनी तरह से कर सके ।   वक्फ बोर्ड में हुए घोटाले को लेकर सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलग-अलग FIR दर्ज की थी ।अमानत को पिछले साल इसी केस में एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अब ईडी ने अमानत के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत रेड की है।   बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पर छापेमारी की थी। वहां से भी ईडी की टीम ने कई दस्तावेज बरामद किए थे. दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह के घर पर 4 अक्टूबर को रेड मारी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी आप सरकार : विधायक रौड़ी

सरकारी अदारो में जनता को मिलेगा सम्मान गढ़शंकर : हलका विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने दूसरा बार विधायक चुने जाने पर विभिन्न गांवों के दौरे कर ग्रामीण निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनटीटी भर्ती में लग रहे धांधली के आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष : सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में सक्रिय हैं आऊटसोर्स माफिया : जयराम ठाकुर 

हमने पहले ही कहा था कि आउटसोर्स माफिया एडवांस में बेच रहे हैं नौकरियां ,  सराज विधान सभा के धार्मिक आयोजनों में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और संकल्प सिद्धि के हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उच्च न्यायालय के निर्देशों पर गठित कोविड निगरानी समिति ने किया लोगों को जागरुक

ऊना : कोविड 19 सुरक्षा नियमों की जन साधारण की जागरुकता एवं लोगों पर प्रभाव के आकलन के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय निगरानी...
Translate »
error: Content is protected !!