डीडीटीएंडजी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर दी मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम परिवार’ को शासन को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा वितरण में सुधार के लिए डिजिटल तकनीकों के नवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहा गया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से परिवार-आधारित नागरिक केन्द्रित एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थियों की सटीक पहचान संभव होती है। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह समान नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित शासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत डिजिटल पब्लिक अधोसंरचना विकसित करने और नागरिकों के लिए उपयोगी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने में विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए डिजिटल गवर्नेंस पहलों को और सुदृढ़ करेगा, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोग व्यापक रूप से लाभान्वित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीलाम नहीं हो सके शराब 240 के ठेके : सरकारी निगम और एजेंसियां अब बेचेंगी शराब

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी एजेंसियों के माध्यम से शराब की बिक्री की जाएगी। प्रदेश में करीब 240 शराब के ठेके नीलाम नहीं हो सके हैं। ऐसे में अब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलयुगी बेटे ने पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग , गंभीर हालत में टांडा रेफर : मामुली कहासुनी हुई थी

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों के सभी लम्बित लाभ जारी कर दिए, देश सरकार ने बागवानों के हितों को दी प्राथमिकता: जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री से जुब्बल-नावर-कोटखाई के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!