डीसी ने केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पिपलू मेला तैयारियों का भी लिया जायजा

by
बंगाणा (ऊना), 22 जून :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को बंगाणा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र आधुनिक शैक्षणिक परिसर की सुविधा मिल सके।
इसके उपरांत उपायुक्त ने 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 के आयोजन को लेकर पिपलू मेला स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) बंगाणा एवं जिला स्तरीय पिपलू मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में EVM पर बैन लगना चाहिए या नहीं : EVM को लेकर विपक्षी नेता भी इसे लेकर जता रहे संदेह

भारत में किसी भी चुनाव परिणाम के बाद EVM पर संदेह का सवाल चर्चा के केंद्र में आ जाता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी ऐसा ही हुआ है. EVM को लेकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीचुल टॉप में पूजा-अनुष्ठान के बाद देवता देहरी पहुंचे, देवलुओं को दिया आशीर्वाद…. घी से भरे पात्रों से हुआ पारंपरिक स्वागत : फलाचन घाटी में निभाई गई देवता शेष नाग की सदियों पुरानी परंपरा

बठाहड़, बंजार(परस राम भारती) । जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की फलाचन घाटी में आराध्य देवता श्री शेष नाग जी से जुड़ी सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ...
हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता को दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

लोक भवन में राज्यपाल से मिले कुलदीप सिंह पठानिया, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारंभ में शामिल होने का आग्रह, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!