डीसी राहुल कुमार बिलासपुर ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना : मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। शाहतलाई | 27 जुलाई :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया और मंदिर परिसर में चल रहे विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
 करीब 2.75 करोड़ रूपए की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश व निकासी द्वारों का निर्माण भी शामिल है। डीसी ने बताया कि ये सभी कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे।
May be an image of 4 people and text
 चरण गंगा नदी किनारे सुनियोजित स्नान घाट के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान सुविधा मिल सके।
  इसके पश्चात उपायुक्त ने गुरुनाझड़ी मंदिर जाकर शीश नवाया और वहाँ चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मंदिर विकास के लिए दिल्ली निवासी श्रद्धालु नरेश द्वारा 1 करोड़ रूपए की राशि सहयोग स्वरूप दी गई है।
May be an image of 4 people, newsroom and text that says "ਧੈन ਸન્દर"
 मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित गौ-सदन के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी उपायुक्त ने दिए।
 इस मौके पर मंदिर न्यास प्रभारी एवं एसडीओ विजय ठाकुर, कर्मचारी प्रेम लाल व शिवम् चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सीएम का गगल हवाई अड्डे पर विधायक पठानिया ने किया स्वागत : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतायाशाहपुर विस क्षेत्र में आपदा से हुए नुक्सान की जानकारी भी दी

धारकंडी क्षेत्र में नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया गगल (धर्मशाला), 30 जुलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का रविवार को गगल हवाई अड्डे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल : अभी तक पांच शव सर्च ऑपरेशन में बरामद – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला 05 जुलाई – समेज त्रासदी में लापता 36 लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए है। डीएनए मैचिंग के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी। पुलिस ने 37 परिजनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में बैंकिंग प्रगति की समीक्षा : DC मुकेश रेपसवाल

सीडी रेशो सुधारने व सरकारी योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में 17 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी मनेश यादव

दैनिक आहार में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए होगा आयोजन हमीरपुर 22 नवंबर। आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने...
Translate »
error: Content is protected !!