डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार

by

एएम नाथ। देहरा : डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम रिक्तियों हेतु 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास साइंस विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हो और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदक पात्र होंगे और आवेदक 2024-25 का पासआउट होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख 75 हजार रुपए प्रतिवर्ष वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 20 मई को उप रोज़गार कार्यालय देहरा और 21 मई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 07807822548 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिलते हैं, फरीदकोट की अदालत में 29 जनवरी 2024 को – लेकिन, ये सारा हिसाब किताब गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में रखा जा रहा,जहां से इंसाफ की मुझे पूरी आस

 अमृतसर :  अमृतसर नॉर्थ से विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एपिसोड-6 बता नई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री को पहले लिंग निर्धारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ ज़िला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

होशियारपुर, 16 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा  ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ 2024 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय खेलों का पहला दिन होशियारपुर के आउटडोर स्टेडियम में शुरू किया गया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत...
article-image
पंजाब

सरकार हर महीने पेंशन दें– पेंशनर्स ने मीटिंग उठाई

पेंशनर्स की हुई मीटिंग… सरकार से हर म माहिलपुर – पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की मीटिंग माहिलपुर ब्लाक के प्रधान राम आसरा की अगुवाई में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!