डोगरावाला की हर्षिता ने 10वीं में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

by

बद्दी 10मई (तारा) : ग्राम पंचायत भटौली कला के अंतर्गत पड़ते गांव डोगरावाला की होनहार छात्रा हर्षिता ने दसवीं की मेडिकल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता वर्तमान में शिवालिक साइंस स्कूल खरूनी में शिक्षा ग्रहण कर रही है।

हर्षिता, तरसेम लाल की पुत्री है। बेहद साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली इस छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सहयोग को दिया है। उसने बताया कि उसका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाकर क्षेत्र और समाज का नाम ऊंचा करना है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके और जरूरतमंदों की मदद कर सके।

हर्षिता की इस उपलब्धि पर गांव डोगरावाला तथा आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, स्कूल प्रबंधन और सामाजिक संगठनों ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि हर्षिता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
फोटो कैप्शन: फाइल फोटो हर्षिता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की : पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सहयोग का किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला/ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्मयंत्री ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल ;

धर्मपुर (मंडी)28 सितम्बर – विधायक चंद्र शेखर ने कहा कि वर्तमान समय में विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक सड़कें, जलशक्ति विभाग की स्कीमें और बिजली की सप्लाई बहाल कर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म : महिला से अवैध संबंध बनाकर 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में 1 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): थाना गढ़शंकर पुलिस ने कूकड़ा निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने और उसका वीडियो बना उससे 11 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विशाल छबील एवं लंगर का आयोजन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जून। पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आज सेक्टर-9 स्थित डीलक्स बिल्डिंग के निकट इंजीनियरिंग विभाग द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भावना...
Translate »
error: Content is protected !!