तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल से छात्रों को मिलेगा रोजगार का डिजिटल मंच

by

हिमाचल में तकनीकी शिक्षा और उद्योग के बीच बनेगा मजबूत सेतु

164 संस्थान और 97 नियोक्ता जुड़े, तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और रोजगारदाताओं को एकीकृत प्रणाली के माध्यम से जोड़कर हिमाचल प्रदेश में प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह पोर्टल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी प्रोफाइल, कौशल विवरण, प्रशिक्षण तथा प्रमाणपत्रों की जानकारी अपलोड कर सकेंगे। उन्हें उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी मिलेगी, ऑनलाइन आवेदन करने और अपनी प्लेसमेंट की स्थिति की निगरानी करने की सुविधा भी प्राप्त होगी। वहीं तकनीकी शिक्षण संस्थान छात्रों के डेटा का प्रबंधन, प्रोफाइल का अनुमोदन तथा प्लेसमेंट परिणामों की निगरानी कर सकेंगे। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म संस्थानों और संभावित नियोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक होगा।
पोर्टल की वर्तमान उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि अब तक 164 संस्थान इसमें पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 136 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), 18 पॉलिटेक्निक संस्थान, पांच इंजीनियरिंग कॉलेज और पांच फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 23,054 छात्रों की कौशल मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 97 नियोक्ता भी पोर्टल से जुड़ चुके हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर हादसा : श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

एएम नाथ । चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना, पंजाब से आए श्रद्धालु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा क्षेत्र सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे नेतृत्व

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत 7 सितंबर को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव...
Translate »
error: Content is protected !!